फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

crime News : विधि छात्र को सरेआम अगवा करने का प्रयास, लोग जुटे तो भागे बदमाश

Sat, 14 May 2022 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मूल रूप से मऊआइमा निवासी मो. अतीक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है। वह झूंसी में किराये पर रहता है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को वह सिविल लाइंस स्थित होटल में आयोजित पार्टी में शामिल होकर लौट रहा था।
विज्ञापन
kidnap - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के पास विधि छात्र मो. अतीक को अगवा करने का प्रयास किया गया। सरेआम कार में खींचने की कोशिश की गई। छात्र के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। छात्र का आरोप है कि पूर्व में दर्ज कराए गए एक मुकदमे की रंजिश में ही यह वारदात की गई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन



मूल रूप से मऊआइमा निवासी मो. अतीक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है। वह झूंसी में किराये पर रहता है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को वह सिविल लाइंस स्थित होटल में आयोजित पार्टी में शामिल होकर लौट रहा था। हिंदू हॉस्टल केपास बाइकसवार दो लोगों ने उसे रोककर बाइक की चाबी छीन ली। वह भागा तो क्रेटा व ब्रेजा कार सवार लोगों ने पीछा कर उसे हनुमान मंदिर के पास पकड़ लिया और कार में खींचने लगे।


उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो कारसवार भाग निकले। इनमेें मो. गुफरान, गोलू, अरबाज को वह पहचानता है जबकि अन्य अज्ञात थे। उसने बताया कि आरोपी उसके गांव के पड़ोस के रहने वाले हैं। कुछ दिनों पहले हॉलैंड हाल में उसे मारपीट कर रुपये लूट लिए गए थे। इसी मुकदमे की रंजिश में यह घटना की गई। यही नहीं उसकी बाइक भी गायब है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें