फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर इलाके के गांव हेमराजपुर के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ या चीता, किसानों में दहशत

Sun, 01 Dec 2019 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

रामगंगा के खादर इलाके की तलहटी में बसे गोरा हेमराजपुर गांव के जंगल में शनिवार को तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीण कांप उठे हैं। अब तो आलम यह है कि वे खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। इससे खेतों में छिला हुआ गन्ना सूख रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए को पकड़वाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


गांव गोरा हेमराजपुर के शिवम राठी व पुलकित भाई है। दोनों ने बताया कि शनिवार सुबह डनलप से रामगंगा पार खेत पर गन्ना लेने गए थे। वापस आते समय एक खेत में तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी। यह सुनकर वह जान बचाते हुए भाग गए।

घर पहुंचकर परिवार वालों और ग्रामीणों को बात बताई। इसके बाद मौके पर पहुंच गन्ना लदा डनलप ले आए। गांव के ही गंगाराम व रामकिशोर राजपाल, प्रमोद शर्मा ने बताया कि खेत में गन्ना छिला हुआ पड़ा है। गन्ना तौल पर्ची भी हैं लेकिन दहशत से मारे वे खेत पर नहीं जा रहे है जिससे गन्ना सूख रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पूर्व भी तमाम किसानों को रामगंगा के खादर इलाके में किसी तेंदुए के देखे जाने की बात बताई थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग की टीम और एसडीएम राजेश चंद्र ने ग्रामीणों से बातचीत की थी। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने छानबीन की थी लेकिन कोई नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी।

इस संबंध में वन विभाग के रेंजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीम भेजी थी। कोई पग चिह्न नहीं मिले। रविवार को खुद टीम के साथ जाकर छानबीन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें