फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बनाया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जांच में फंसीं शाही की चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। नगर पंचायत अध्यक्ष पर एक भाजपा नेता ने सरकारी भूमि पर कब्जा करके अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत नगर विकास मंत्री और डीएम से की है। डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शाही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वीरपाल मौर्य ने नगर विकास मंत्री को पत्र भेजकर कब्रिस्तान और पीडब्ल्यूडी की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। पत्र में बताया है कि नगर पंचायत की गाटा संख्या 1659 सरकारी अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम से दर्ज है और गाटा संख्या 780 पर पीडब्ल्यूडी का 110 फीट चौड़ा रोड सरकारी नक्शे में दर्ज है। रोड की 40 फुट भूमि और कब्रिस्तान की भूमि को घेरकर नगर पंचायत अध्यक्ष के परिवार ने दुकान और कामर्शियल बिल्डिंग बना लीं हैं। 55 फुट चौड़े रोड को सिर्फ 15 फुट छोड़ा गया है। बाकी रोड पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा 26 अगस्त को दिए शिकायती पत्र में एसडीएम मीरगंज से नगर पंचायत के गाटा संख्या 595 पर से मुख्तार मियां पुत्र शफीक मियां का अवैध कब्जा हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराने की मांग की है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। जिस पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक से अधिशासी अधिकारी की उपस्थिति में मामले की जांच तुरंत रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें