प्रयागराज में एक पटाखा कारोबारी के घर तेज धमाका हुआ है। धमाके के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। साथ ही दो घरों के परखच्चे भी उड़ गए और दो लोगों को चोटें भी आई हैं।
बता दें कि कस्बा कोरांव के कटरा मुहल्ला निवासी इलियास अहमद पटाखा कारोबारी हैं। रविवार सुबह पांच बजे कारोबारी के घर में धमाका हो गया, जिससे कारोबारी का घर गिर गया। घर गिरने से कारोबारी की बहू हीना पत्नी वारिस जो कि गर्भवती थी उसकी मौत हो गई।