फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक को बेटी समेत मार डाला

Wed, 07 Dec 2016 12:55 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से बमुश्किल दस किलोमीटर दूर फाफामऊ के निकट गोहरी गांव में सोमवार रात मड़हा में चारपायी पर सोए इंटर कॉलेज प्रबंधक बृजलाल पटेल और उनकी 70 वर्षीय बेटी फूला देवी की ईंट-पत्थर तथा गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोहरे कत्ल का पता चलने पर कोहराम मच गया। भीड़ जुटी तो कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अफसर पहुंचे।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने शक जताया कि कॉलेज के प्रबंधक पद के विवाद में उनका कत्ल किया गया है। पांच लोगों के खिलाफ केस लिखकर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
शिवलाल का पूरा गोहरी गांव निवासी 90 वर्षीय बृजलाल पटेल घर के निकट स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रबंधक थे। उनके तीन बेटे हैं-प्यारेलाल, जर्नादन, शिवकुमार। वे खेती करते हैं। बृजलाल की बेटी फूला देवी पति से अलगाव के बाद बरसों पहले मायके आ गई थी। उसकी चार बेटियों का ब्याह मायके वालों ने ही किया था। रोज रात भोजन के बाद बृजलाल और बेटी फूला देवी घर से कुछ दूर ग्राम सभा से मिले कमरे में सोते थे।
विज्ञापन


कमरे के पास ही उनका एक मड़हा है। सोमवार रात फूला देवी कमरे के बाहर और बृजलाल मड़हा में चारपायी पर सोए थे। मंगलवार सुबह मंझले बेटे जर्नादन का पुत्र रितेश उधर गया तो दादा बृजलाल और बुआ फूला देवी का चारपायी पर रक्तरंजित शव देख चीखने लगा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिवार के लोग वहां पहुंच गए। बेटे और परिवार की महिलाएं रोने-चीखने लगीं। कुछ देर में सोरांव थाना पुलिस पहुंची। दोहरे कत्ल की खबर पाकर एसएसपी शलभ माथुर और एसपी गंगापार राजेश कुमार भी आ गए। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी डॉग स्कवॉयड के साथ बुलाया गया। बृजलाल और फूला देवी के सिर तथा चेहरे पर ईंट से वार किए गए थे। खून सनी ईंट भी वहां मिली। बृजलाल के कान के पास सुराख था। फील्ड यूनिट ने शक जताया कि उन्हें गोली भी मारी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें