फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला से लूट, तमंचे की बट से किया जख्मी

Tue, 07 Feb 2017 12:42 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
झूंसी थाना क्षेत्र के नई झूंसी इलाके में स्थित एक आश्रम के बाहर दो दिन पहले बाइक सवार बदमाशों ने विदेशी महिला से तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से महिला बुरी तरह डरी-सहमी है। वारदात के दौरान बाइक सवार बदमाशों से संघर्ष करने के दौरान विदेशी महिला जमीन पर भी गिर गई। बदमाशों ने तमंचे की बट से महिला को मारकर जख्मी भी कर दिया। बाद में आश्रम की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद से विदेशी महिला बुरी तरह डरी-सहमी है।
विज्ञापन

मूलत: कनाडा की रहने वाली ओल्ड्रिशका बुडिन क्रियायोग के कनाडा सेंटर में रहती हैं। माघ मेले के दौरान बुडिन उर्फ सरस्वती माता नई झूंसी स्थित क्रियायोग आश्रम आई हुई हैं। चार जनवरी की शाम तकरीबन चार बजे ओल्ड्रिशका पैदल ही आश्रम से माघ मेला स्थित शिविर जाने के लिए निकली थीं। अभी वह कुछ दूर पहुंची ही थी कि पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाश आए और विदेशी महिला का पर्स छीनने लगे। इस दौरान ओल्ड्रिशका ने बदमाशों के साथ संघर्ष भी किया। छीना-झपटी के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने ओल्ड्रिशका को तमंचे की बट से मारकर जमीन पर भी गिरा दिया और तमंचा लहराते हुए पर्स लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान विदेशी महिला के हाथ और पैर में गंभीर चोट भी आ गई। पर्स में महंगा आईफोन, तकरीबन तीन हजार रूपये समेत अन्य सामान थे। विदेशी महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए थे। आश्रम की ज्ञानमाता ने बताया कि आश्रम की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना के बाद से विदेशी महिला बुरी तरह डरी-सहमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें