फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

Tue, 10 Jan 2017 01:45 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनमें मिठाई की दो दुकानें ओर एक डेयरी शामिल है। इसके अलावा कुछ खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए गए हैं।
विज्ञापन



विभाग के अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने कटर स्थित जालान फूड स्टोर और मंगरैल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। इसके अलावा मम्फोर्डगंज स्थित सौरभ डेयरी में छापा मारा गया और गंदगी पाए जाने पर डेयरी संचालक को नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेश कुमार की टीम ने गोविंदपुर स्थित घोष स्वीट का निरीक्षण किया और गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी किया। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋचा पांडेय की टीम ने ऊंटखाना सलोरी स्थित यादव स्वीट्स का निरीक्षण करते हुए मौके पर गंदगी पाए जाने पर सुधार के लिए नोटिस जारी किया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें