फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि मार्ग पर सरेराह दो वकीलों पर हमला, नकदी लूटी

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्नलगंज में इविवि यूनियन हाल के सामने बृहस्पतिवार शाम जिला कचहरी से घर लौट रहे अधिवक्ता आदर्श शुक्ला व आशीर्वाद पांडेय पर हमला किया गया। 10-15 हमलावरों ने उनसे मारपीट की। आरोप है कि पांच हजार नगद व मोबाइल भी लूट ले गए। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हंडिया निवासी आदर्श शुक्ला व सरायइनायत निवासी आशीर्वाद पांडेय जिला कचहरी में अधिवक्ता हैं। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के करीब दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी यूनियन हॉल के सामने खड़े कुछ युवकों ने अभद्र कमेंट किया। विरोध पर गाड़ी रोक ली और गालीगलौच शुरू कर दिया। इसके बाद अपने अन्य साथियों को बुला लिया और फिर दोनों को मारने-पीटने लगे। उधर, से गुजरे कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बीचबचाव किया तो उनसे भी अभद्रता की। आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही आदर्श से पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया गया। आशीर्वाद का भी मोबाइल पटक दिया और इसके बाद हमलावर भाग निकले। भुक्तभोगी वकीलों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची। जानकारी पर अध्यक्ष हरिसागर मिश्र व मंत्री राकेश दुबे भी पहुंच गए, जिसके बाद दोनों वकीलों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर फिलहाल अज्ञात में मारपीट, लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें