फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक देने वाले शौहर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़ (बरेली)। तीन तलाक कानून लागू होने के बाद जिले में पति के खिलाफ पहला मामला अक्सीर नाम की महिला ने शीशगढ़ थाने में दर्ज कराया था। तीन महीने बाद पुलिस उसके पति को गिरफ्तार कर सकी। उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला शेखुपुरा निवासी बाबू ने अपनी बेटी अक्सीर की शादी पांच वर्ष पूर्व मोहल्ला के ही मुस्तजाब के साथ की थी। कुछ दिन बाद दहेज को लेकर दंपती में विवाद शुरू हो गया। कुछ दिन बाद मुस्तजाब ने अक्सीर को पीटकर घर से निकाल दिया। पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अक्सीर बेटे के साथ मायके में रहने लगी। चार अगस्त की दोपहर करीब दो बजे अक्सीर बेटे के साथ घर लौट रही थी तभी मुस्तजाब ने उसे रोककर रास्ते में तीन तलाक दे दिया। आठ अगस्त को शीशगढ़ पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें