फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड पर फायरिंग के दो आरोपियों ने किया सरेंडर

विज्ञापन
Two accused of firing on guard surrender
विज्ञापन
गार्ड पर फायरिंग के दो आरोपियों ने किया सरेंडर
विज्ञापन

आरोपी छोटू व मनीष जमानत तोड़वाकर गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कचहरी रोड पर सरेशाम अस्पताल के गार्ड शैलेंद्र पासी उर्फ मिथुन (25) को गोली मारने के दो नामजद आरोपियों ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों ही लूट के पुराने मुकदमों में जमानत तोड़वाकर जेल चले गए। पुलिस का कहना है कि रिमांड के लिए जल्द अर्जी दी जाएगी।
शिवकुटी के भुलई का पूरा निवासी शैलेंद्र पुत्र पुरुषोत्तम बेली अस्पताल में संविदा पर गार्ड है। 25 अक्तूबर को उसे घर लौटते वक्त बाइकसवार बदमाशों ने कचहरी रोड पर मेरी लूकस स्कूल के सामने तीन गोलियां मारी थीं। मामले में सभासद पुत्र मोहित पासी, छोटू पासी, मनीष पासी व पप्पू को नामजद किया गया। जिनमें से पप्पू कुछ देर बाद ही पकड़ लिया गया था। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। दबाव बढ़ता देख दो आरोपियोें छोटू व मनीष ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। छोटू औद्योगिक व मनीष अन्य थाने में दर्ज लूट के मुकदमे में जमानत तोड़वा कर जेल चले गए। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस का दबाव बढ़ता देख ही आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। उनके रिमांड के लिए जल्द ही अर्जी दी जाएगी। एक अन्य आरोपी मोहित की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश जारी है।
विज्ञापन

शातिर लुटेरा गिरफ्तार, तीन घटनाएं खुलीं
प्रयागराज। कर्नलगंज पुलिस ने शातिर लुटेरे विनय गोस्वामी उर्फ दीनू उर्फ दीवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वह शातिर लुटेरा है जिसने पूछताछ में छिनैती-लूट की तीन घटनाओं का खुलासा हुआ है। उसका नाम हत्या के भी एक मामले में सामने आ चुका है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि नाका चौकी प्रभारी अरविंद कनौजिया की सक्रियता से आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।
विज्ञापन

सरेआम फायरिंग का एक आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज। कर्नलगंज के ढरहरिया में 28 अक्तूबर को सतीश भारतीय पर फायरिंग के मामले में नामजद सूरज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि भीड़ ने घटना के बाद भाग रहे हमलावरों में से चार को पकड़ कर बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। जिन्हें अगले दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में पंडित भारतीया समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट हुई थी जिनमें अमन भारतीया, गोलू उर्फ कल्लू, शंकर कुमार व रिषभ मौके से पकड़े जाने के बाद जेल भेजे गए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि एनी बेसेंट चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने शुक्रवार को नामजद आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें