फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : क्रिकेटर सुरेश रैना ने बड़े हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन, गायों को खिलाया गुड़

Mon, 24 Nov 2025 05:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार को बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने बजरंगबली महाराज का दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद वह मठ बाघंबरी गद्दी भी गए। मठ में उन्होंने बाघंबरेश्वर महादेव के दर्शन कर गोशाला का भ्रमण किया और गो माता को गुड़ खिलाया।
विज्ञापन
क्रिकेटर सुरेश रैना ने बड़े हनुमानजी का दर्शन करने के बाद महंत बलवीर गिरि से आशीर्वाद लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार को बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने बजरंगबली महाराज का दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद वह मठ बाघंबरी गद्दी भी गए। मठ में उन्होंने बाघंबरेश्वर महादेव के दर्शन कर गोशाला का भ्रमण किया और गो माता को गुड़ खिलाया। रैना ने बाघंबरी गद्दी के महंत बलबीर गिरि महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत ने उन्हें अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला, हनुमान जी महाराज का फोटो संग प्रसाद भेंट किया।

विज्ञापन


क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार को प्रयाग उत्थान समिति की ओर से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उनके साथ सांसद कंगना रनौत भी थीं। क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि हर फील्ड से जब लोग काम करते दिखते हैं तो अच्छा लगता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें