फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : संगम में डुबकी लगाकर क्रिकेट मोहम्मद कैफ बोले-यमुनाजी में सीखी तैराकी

Mon, 30 Dec 2024 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज पहुंचे टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने संगम में डुबकी लगाई। इसका फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। कहा कि यमुना में ही उन्होंने तैराकी सीखी है। आज बचपन की यादें ताजा हो गई हैं। स्नान के बाद उनके साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। 
विज्ञापन
क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने रविवार को संगम में डुबकी लगाकर बचपन की यादें ताजा कीं। इस यादगार पल का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे प्रशंसकों ने खूब सराहा। वीडियो में कैफ ने कैप्शन में लिखा, ‘अमे, इसी यमुनाजी में तैराकी सीखा हूं।’ वीडियो में वह संगम के ठंडे पानी में तैराकी करते नजर आए। कैफ के साथ उनका बेटा भी मौजूद रहा।

विज्ञापन


कैफ ने पानी के बहाव और गहराई के बारे में नाविक से जानकारी लेते हुए संगम की महत्ता पर बात की। संगम में स्नान का अनुभव साझा करते हुए कैफ ने कहा कि बचपन के दिनों में यहीं तैराकी सीखी थी। संगम और यमुना नदी से उनका गहरा लगाव है। उन्होंने प्रयागराज की गलियों और संगम को अपनी यादों का हिस्सा बताया।




विज्ञापन

संगम में डुबकी लगाते क्रिकेटर मोहम्मद कैफ। - फोटो : अमर उजाला।

वीडियो को देखकर प्रशंसक उनकी सादगी और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की भावना की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक ने लिखा, कैफ न केवल महान क्रिकेटर हैं, बल्कि उनकी सादगी और संस्कृति से जुड़ाव उन्हें और खास बनाते हैं। किसी ने लिखा कि भैया प्रयागराज में कुंभ का आनंद ले रहे हो...। कैफ ने संदेश दिया, हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। संगम स्नान और प्रयागराज की यादें उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। उनका यह कदम युवाओं को अपनी परंपराओं और मूल्यों के प्रति प्रेरित करता है।

सेल्फी लेने के लिए लोगों में दिखा उत्साह

मोहम्मद कैफ के साथ लोगों ने सेल्फी लेकर अपने कैमरे में यादगार पल को कैद किया। इस दौरान कैफ काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें