संगम में डुबकी लगाते क्रिकेटर मोहम्मद कैफ।
- फोटो : अमर उजाला।
वीडियो को देखकर प्रशंसक उनकी सादगी और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की भावना की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक ने लिखा, कैफ न केवल महान क्रिकेटर हैं, बल्कि उनकी सादगी और संस्कृति से जुड़ाव उन्हें और खास बनाते हैं। किसी ने लिखा कि भैया प्रयागराज में कुंभ का आनंद ले रहे हो...। कैफ ने संदेश दिया, हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। संगम स्नान और प्रयागराज की यादें उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। उनका यह कदम युवाओं को अपनी परंपराओं और मूल्यों के प्रति प्रेरित करता है।
सेल्फी लेने के लिए लोगों में दिखा उत्साह
मोहम्मद कैफ के साथ लोगों ने सेल्फी लेकर अपने कैमरे में यादगार पल को कैद किया। इस दौरान कैफ काफी खुश नजर आए।