फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sport News : तेज गेंदबाज यश दयाल का चयन भारतीय ए टीम में, परिवार देखने जाएगा मैच,

Sat, 20 Jan 2024 07:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच तीन मैचों का अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट का पहले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत चल रही है। दूसरा टेस्ट 24 जनवरी और तीसरा टेस्ट मैच एक फरवरी को खेला जाना है।
विज्ञापन
यश दयाल, क्रिकेटर। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज यश दयाल का चयन भारत ए टीम में हुआ है। बीसीसीआई ने शुक्रवार की रात इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा की है। दोनों ही मैचों के लिए यश दयाल का चयन किया गया है। इससे परिवार में खुशी की लहर है और यश के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच तीन मैचों का अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट का पहले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत चल रही है। दूसरा टेस्ट 24 जनवरी और तीसरा टेस्ट मैच एक फरवरी को खेला जाना है। चकिया स्थित करबला के रहने वाले यश दयाल को हाल ही में रॉयल चैंलेंजर बेंग्लुरू ने पांच करोड़ रूपये की रकम में आईपीएल की अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले आईपीएल में वह गुजरात टाइटंस की ओर से खेले थे। गुजरात टाइटंस की ओर से यश ने आईपीएल के दो संस्करण खेले हैं। एक में टीम विजेता भी बनी है।


भारत ए टीम में यश के शामिल होने पर पिता चंद्रपाल दयाल बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया यश इस समय मेरठ में रणजी ट्रॉफी का मैच खेल रहे हैं। यश का चयन भारत ए टीम में हुआ है, इससे उनका परिवार बेहद उत्साहित है। लोग घर पर आ रहे हैं और फोन पर बधाईयां दे रहे हैं।

विज्ञापन



मां राधा दयाल ने कहा कि यह एक सपने जैसा है। उनकी और उनके पूरे परिवार की इच्छा है कि यश नीली जर्सी में भारत के लिए खेलें। वहीं, बहन सूची दयाल ने कहा कि पूरा परिवार यश की इस उपलब्धि पर जश्न मना रहा है। तीसरे टेस्ट मैच को देखने के लिए पूरा परिवार अहमदाबाद जाएगा। घर में यश के भारतीय टीम में शामिल होने पर सभी ने एक साथ भगवान की पूजा भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें