फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से मौत की सूचना पर मचा हड़कंप

Sat, 18 Jun 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हड़कंप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेजा के पकरी सेवार गांव में शुक्रवार को भूख से एक वृद्ध की मौत की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एसडीओ और सीओ तुरंत मौके पर पहुंच गए। आननफानन में पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये और पट्टे की भूमि आवंटित करने की घोषणा कर दी गई। अफसरों का दावा है कि वृद्ध कई दिनों से बुखार से पीड़ित था और उसकी मौत बीमारी की वजह से हुई। हालांकि यह राज वृद्ध की मौत के साथ ही दफन हो गया कि उसकी मौत की असली वजह क्या थी, क्योंकि प्रशासन ने उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पकरी सेवार गांव के निषाद बस्ती के बंशीलाल निषाद (77) अपने एक बेटे, दो बहुओं और नाती-पोतों के साथ गांव में रहते थे। परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। गांव वालों के मुताबिक अक्सर एक वक्त की रोटी से परिवार के सदस्यों के पेट भरना पड़ता था। शुक्रवार सुबह बंशीलाल दरवाजे पर बैठा था कि अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। कुछ लोगों ने जिलाधिकारी को फोनकर बताया कि बंशीलाल की मौत भूख से हुई है। इससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल सिरसा चौकी इंचार्ज कुलदीप तिवारी पहुंच गए। कुछ ही देर में एसडीएम आशीष मिश्र और सीओ जितेंद्र दूबे भी वहां पहुंच गए।
बंशीलाल के परिवार की खराब आर्थिक स्थित देख एसडीएम आशीष मिश्र ने परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत तीस हजार रुपये और पट्टे की भूमि आवंटित करने की घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि परिजनों के मुताबिक बंशीलाल कई दिनों से बुखार से पीड़ित था और मौत बीमारी की वजह से हुई। प्रशासन पोस्टमार्टम कराना चाहता था लेकिन बंशीलाल के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। फिलहाल परिजनों ने पकरी सेवार गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, ग्रामीणों की शिकायत है कि गांव में कोटे की दुकान सस्पेंड चल रही है। यहां की दुकान समोगरा की कोटे की दुकान से संबद्ध कर दी गई है लेकिन वहां भी खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा रहा है। इस पर एसडीएम का कहना है कि शिकायत मिलने पर कोटे की दुकान बृहस्पतिवार को समोगरा से हटाकर भिंगारी अटैच कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें