फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

samrat prithviraj : अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज फिल्म का नहीं दिखा क्रेज, पहले सप्ताह में ही 50 फीसदी सीटें खाली

Mon, 06 Jun 2022 08:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सम्राट पृथ्वीराज को लेकर फिल्म इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें थीं। इसीलिए यहां के पांच हाल में यह फिल्म लगाई गई। प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है और यहां के दो हाल में टिकट की दर कम है।
विज्ञापन
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सम्राट पृथ्वीराज फिल्म को लेकर शहरियों में खास रुचि नहीं दिखी। टैक्स फ्री होने तथा छूट्टी के बावजूद फिल्म देखने के लिए दर्शक नहीं पहुंचे। सोमवार को तो ज्यादातर शो खाली गए। इसके विपरीत खासतौर पर, बच्चों में भूलभुलैया-टू का क्रेज ज्यादा दिखा। इसके ज्यादातर शो फुल रहे।

विज्ञापन



सम्राट पृथ्वीराज को लेकर फिल्म इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें थीं। इसीलिए यहां के पांच हाल में यह फिल्म लगाई गई। प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है और यहां के दो हाल में टिकट की दर कम है। ऐसे में हाल में जबरदस्त भीड़ की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली। शनिवार और रविवार को पीवीआर में 90 फीसदी तक सीटें फुल रहीं लेकिन अन्य चार सिनेमा हाल में 70 से 75 प्रतिशत तक की कमाई हुई।


सोमवार को तो स्थिति और खराब रही। पीवीआर में ही 75 फीसदी सीटें फुल रहीं। अन्य हाल में 50 प्रतिशत से सीटें खाली रह गईं। सहायक मनोरंजन कर अधिकारी अरविंद वर्मा का कहना है कि शुरू में फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पांस रहा। हालांकि  सोमवार को कम दर्शक पहुंचे। उन्होंने बताया कि भूलभुलैया इस समय दो हाल में लगी और उसक अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें