फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएमटी फार्म भरने में बढ़ गया कनफ्यूजन

Wed, 25 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की ओर से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए इन दिनों संयुक्त मेडिकल प्रवेश परीक्षा (सीपीएमटी) के फॉर्म भरे जा रहे हैं। सीपीएमटी का आवेदन कर रहे अभ्यर्थी विवि की ओर से मांगी जानकारी से परेशान हैं। विवि की ओर अभ्यर्थियों के लिए कोई हेल्पलाइन जारी नहीं करने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सीपीएमटी के आवेदन में कनफ्यूजन होने से मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले परेशान हैं।

विवि की ओर से जारी ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी से 12 वीं के विषयों, फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बायोलॉजी के अंकों का विवरण मांगा गया है। अभ्यर्थी जैसे ही बायोलॉजी के कॉलम में क्लिक करता है, उससे जुलॉजी एवं बॉटनी के अंकों की अलग-अलग जानकारी मांगी जाती है। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के अंकपत्र में जुलॉजी-बॉटनी का अलग-अलग अंक नहीं होता है। इस कारण से परीक्षार्थियों को आगे फार्म का कॉलम भरने में परेशानी होती है। विवि की ओर से सीपीएमटी का पाठ्यक्रम मात्र हिन्दी में है, अंग्रेजी में कोई जानकारी नहीं है। जुलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि बायोलॉजी के अंकों के कनफ्यूजन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें