फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सेहुआडीह आश्रय स्थल में मृत व भूख-प्यास से तड़पते मिले गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड प्रतापपुर में गोवंश की मौतों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि फूलपुर के सेहुआडीह गोवंश आश्रय स्थल से सामने आईं तस्वीरों व वायरल वीडियो ने एक बार फिर व्यवस्था की पोल खोल दी। इनमें आश्रय स्थल परिसर में जहां कई गोवंश मृत दिख रहे वहीं कुछ बीमार व भूख-प्यास से तड़पते पाए गए हैं। फूलपुर के खंड विकास अधिकारी के निरीक्षण में भी आश्रय स्थल में कई खामियां मिली हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि चारा, पानी और चिकित्सा सुविधा के अभाव में गोवंश दम तोड़ रहे हैं। मृत गोवंश को कुत्ते तक नोचते देखे गए हैं।
शनिवार को सामने आईं आश्रय स्थल की तस्वीरों में कई गोवंश के कंकाल, सड़े-गले शरीर, जमीन पर गिरे बीमार मवेशी दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर गोवंश की उपेक्षा के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शासन से नियमित बजट मिलने के बावजूद आश्रय स्थल पर बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की जांच कराके दोषियों पर कार्रवाई की मांग है।
बोले अफसर

सेहुआडीह गांव स्थित कान्हा गोशाला के निरीक्षण में प्रथम दृष्टया जिम्मेदार लोगों की लापरवाही सामने आई है। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एचपी वर्मा, खंड विकास अधिकारी, फूलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें