कोविन पोर्टल पर वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों की इंट्री का न दिखना, मानवीय भूल का कारण माना जा रही है। टीकाकरण कार्य से जुड़े अफसरों का कहना है कि मैन्युअल इंट्री के दौरान कई बार इंट्री सिक्रोनाइज नहीं हो पाती। कई मामलों में फोन नंबर या आधार नंबर गलत दर्ज हो जाता है। अधिकतर मामलों में पंजीकरण कराने वाले सही ओटीपी नहीं बता पाते जिससे इंट्री दिखती नहीं है। वहीं पोर्टल पर इंट्री करने के दौरान हुई गल्तियों के भी अनेक मामले सामने आ रहे हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक मानवीय त्रुटि में सुधार की गुंजाइश रहती है, बशर्ते लोग उसी केंद्र पर जाएं, जहां पहली डोज लगवाई है। दूसरी डोज के लिए इंट्री करते समय सुधार हो सकता है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर सिर्फ 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग वालों को पंजीकरण कराना है। 18 से 59 और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले किसी भी टीकाकरण केंद्र पर फोटो पहचान पत्र दिखाकर वैक्सीन की डोज लगवा सकते हैं।