फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस और कैंप कार्यालय रहा सील, सैनिटाइजेशन

Wed, 17 Jun 2020 11:48 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
विज्ञापन

पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को ही पुलिस ऑफिस और कैंप कार्यालय को सील कर दिया गया था। बुधवार को भी दोनों कार्यालय पूरी तरह से सील रहे। दफ्तर के कर्मचारियों ने पुलिस लाइन से काम किया। पुलिस ऑफिस में बैठने वाले अधिकारियों ने भी पुलिस लाइन में अपना अस्थाई ऑफिस बनाया है। आज पुलिस ऑफिस और कैंप कार्यालय को सैनिटाइज किया गया।

विज्ञापन


एसएसपी आवास के ही एक हिस्से में उनका कैंप कार्यालय है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को ही सभी स्टाफ को वहां से हटा दिया गया था। कल सभी के कोरोना टेस्ट भी हुए थे। इसी तरह एसएसपी ऑफिस जिसे पुलिस ऑफिस भी कहा जाता है। वहां के सारे स्टाफ को भी मंगलवार को ही हटाकर ऑफिस को सील कर दिया गया था। बुधवार को नए एसएसपी के आने पर स्टाफ में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा।

स्टाफ ने पुलिस लाइन से काम किया। एसएसपी ऑफिस में ही एसपी गंगा पार,  एसपी यमुनापार, सीओ कर्नलगंज, सीओ दारागंज आदि अधिकारियों का दफ्तर भी हैं। अधिकारियों ने पुलिस लाइन में अपना अस्थाई ऑफिस बनाया। और बेहद जरूरी स्टाफ के साथ काम किया। कैंप कार्यालय और पुलिस ऑफिस दोनों दफ्तरों को बुधवार को पूरी तरह से सेनीटाइज किया गया। दोनों दफ्तरों के आसपास की बिल्डिंग को भी समय सेनीटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के करीब रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी क्वारंटीन
 पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के साथ रहने वाले सभी अधिकारियों कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है। सभी होम क्वारंटीन हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें