शहर के उदीयमान कलाकारों की एक सार्थक कोशिश के तहत शनिवार को कवर सांग ‘इक मुलाकात’ का एलबम सिविल लाइंस में केक काटकर लांच किया गया। इसके तहत वर्ष 2014 में आई फिल्म ‘सोनाली केबल’ के गीत ‘इक मुलाकात’ को नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। अभिनेता विक्त्रसंत सिंह और अभिनेत्री शेफाली मिश्रा की जोड़ी ने जहां प्रभावी अभिनय किया है, वहीं युवा गायक राजपूत अमित सिंह ने अपनी सुरीली आवाज का जादू पिरोया है। फिल्म के मूल गाने में जुबिन नौटियाल का स्वर है।
बीते सात वर्षों से संगीत की विधिवत शिक्षा ले रहे अमित ने इंडियन आइडल में भी अपनी जगह बनाई थी। फिलहाल वह यूट्यूब पर चैनल बनाकर युवाओं को अपने गीतों से लुभा रहे हैं। वहीं अभिनेता विक्रांत राजा आई एक्सपर्ट होने केसाथ ही मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में भी सक्त्रिस्य हैं जबकि अभिनेत्री शेफाली मोबाइल पर अभिनय से लाखों फैन्स, फालोअर्ल जुटा रही हैं। अजय प्रजापति के निर्देशन में तैयार एलबम के सहयोगियों में मोहित त्रिपाठी, सुमित पांडेय, संध्या, सोनम अग्रहरि, सुजीत गुप्ता, हिमांशु आदि शामिल हैं।