खीरी थाना क्षेत्र पटेहरा गांव में सुबह सहेलियों के साथ स्नान करने गईं चचेरी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना से परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर खीरी पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बच्चियों के शव का पंचनामा किया। परिवार और गांव के संभ्रांत नागरिकों के कहने पर गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया गया।
जानकारी के अनुसार खीरी थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव में लोग तालाब में प्रतिदिन स्नान करते हैं। बुधवार को रोज की तरह बड़ी संख्या में बच्चियां तालाब में नहाने गई थीं। जिसमे लव कुश आदिवासी की पुत्री ज्योति (13) और अक्षय कुमार आदिवासी की पुत्री पलक (10) वर्ष गहरे पानी में चली गईं। यह देख साथ में स्नान कर रहीं लड़कियां उन्हें खोजने लगीं। उनको न पाकर परिवार के लोगों को सूचना दी।
आनन फानन में पहुंचे घर के लोगों ने काफी खोजबीन की तो दोनों का शव गहरे पानी में मिल गया। दोनों की सांसें थम चुकी थीं। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर खीरी थाने की पुलि और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में दोनों शवों का पंचनामा कर गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।