फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : ममेरे देवर ने की थी आशा कार्यकर्ता की हत्या, मिलने के लिए बुलाकर दबा दिया था गला

Sun, 28 Jan 2024 03:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एयरपोर्ट क्षेत्र के काठगांव में ससुरखदेरी नदी के पास 20 जनवरी को संदिग्ध हाल में महिला मृत पड़ी मिली थी। गांव के ही रहने वाले राजेंद्र कुमार की पत्नी गीता देवी के रूप से उसकी पहचान हुई थी। परिजनाें ने बताया कि वह 19 जनवरी की दोपहर से गायब थी।
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट क्षेत्र में काठगांव निवासी आशा कार्यकर्ता गीता देवी(19) की हत्या उसके ही ममेरे देवर त्रिभुवन उर्फ मझिला ने की थी। 19 जनवरी को उसने उसे मिलने के लिए बुलाया था और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतका के किसी अन्य व्यक्ति से बात करने को लेकर वह उससे नाराज था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट क्षेत्र के काठगांव में ससुरखदेरी नदी के पास 20 जनवरी को संदिग्ध हाल में महिला मृत पड़ी मिली थी। गांव के ही रहने वाले राजेंद्र कुमार की पत्नी गीता देवी के रूप से उसकी पहचान हुई थी। परिजनाें ने बताया कि वह 19 जनवरी की दोपहर से गायब थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, मृतका के परिजनों ने उसका कोई सामान गायब होने की बात नहीं बताई थी। हालांकि जांच पड़ताल में पता चला कि वह मोबाइल रखती थी। उसका कॉल डिटेल विवरण खंगाला गया तो त्रिभुवन का नाम सामने आया जो उसके ही गांव का रहने वाला था। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात कबूल ली। पुलिस के मुताबिक, बताया कि वह आशा कार्यकर्ता का ममेरा देवर है जिससे अक्सर वह बातें करता था। पिछले कुछ दिनों से वह उसे नजरअंदाज करने लगी थी।

विज्ञापन

यह भी पता चला कि वह किसी अन्य से बात करती है तो उसने मना किया। इसके बाद भी वह नहीं मानी। घटना से कुछ दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। 19 जनवरी को उसने बहाने से उसे मिलने ससुरखदेरी नदी के पास बुलाया। वह पहुंची तो दोनों में फिर विवाद हो गया। इसी दौरान उसने उसने उसका गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतका का मोबाइल, पर्स,चप्पल पास ही स्थित कुएं में फेंककर वह भाग निकला। एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

छह महीने में नहीं मिला लापता युवती का सुराग, अब लिखा मुकदमा

कोतवाली क्षेत्र में एसआरएन के बाहर से रहस्यमय हालात में गायब युवती का छह महीने बाद भी सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने अब अपहरण के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। एसबी पांडेय ग्राम-चन्दापुर, थाना-भीटी, जनपद- अम्बेडकर नगर के रहने वाले हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया था कि तीन जुलाई 2023 को उनके पिता स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान पांच जुलाई को उनका निधन हो गया।


इसके बाद से उनकी बहन 22 साल की अंकिता पांडेंय संदिग्ध हाल में गायब हो गई। वह हैदराबाद में रहकर नौकरी करती थी और वहां से पिता को देखने चार जुलाई को एसआरएन अस्पताल आई थी। पिता की मौत के बाद शाम पांच बजे वह गायब हो गई। कोतवाली पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी थी। हालांकि छह महीने बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। अब जांचकर्ता दरोगा की रिपोर्ट के आधार पर युवती के अपहरण का केस दर्ज किया गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर रोहित कुमार तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें