फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दंपती ने छत के पंखे से लटक कर दी जान, एक ही साड़ी के दो किनारों से लटका मिला शव

सार

हंडिया थाना क्षेत्र के मुंगराव गांव में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है यहां पर दंपति ने नव विवाहित दंपति ने एक ही साड़ी के दो किनारों से फंदा बनाकर छठ के पंखे से लटक कर जान दे दी घटना की जानकारी परिवार वालों को सुबह हुई तो हड़कंप मच गया सूचना पाकर विवाहिता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए सहमति के आधार पर दोनों के शो का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
नेहा और रविंद्र। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के मुंगराव में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नव विवाहित दंपती ने एक ही साड़ी के दो किनारों से फंदा बनाकर छत के पंखे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी परिवार वालों को सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर विवाहिता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सहमति के आधार पर दोनों के शवों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।  घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।

विज्ञापन


मुंगराव गांव निवासी रविंद्र सिंह उर्फ विपिन (26) पुत्र जगत बहादुर सिंह की शादी नेहा सिंह (23) पुत्री भद्दर सिंह निवासी गांव रैपुरा तनरिया थाना मेजा के साथ करीब एक साल पहले हुई थी। रविंद्र सिंह वाराणसी में किसी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे। रक्षाबंधन के लिए वह रविवार को गांव आए थे।

नेहा के भाई लोग भी राखी बनवाने के लिए मुंगराव आए थे। त्योहार को सभी ने धूमधाम से मनाया। रविंद्र भी अपनी शादीशुदा बहनों से राखी बंधवाने के लिए उनके ससुराल गए थे। शाम को घर लौटने के बाद सावन का अंतिम सोमवार होने के चलते नेहा और रविंद्र ने एक साथ भगवान शिव की पूजा की। इसके बाद खाना पीना खाकर सोने के लिए चले गए।
विज्ञापन


सुबह काफी देर तक सोकर नहीं उठे तो माँ श्यामा देवी ने दरवाजा खोला तो साड़ी के दोनों किनारों से रविंद्र और नेहा का शव लटक रहा था। साड़ी छत के पंखे से बांधा गया था। एक साथ बहू-बेटे की मौत से वृद्ध माता-पिता बदहवास हो गए। कुछ देर में गांव के लोग पहुंच गए। सूचना पाकर नेहा के मायके से लोग आ गए। सहमति के आधार पर दोनों के शव का अंतिम संस्कार स्थानीय गंगा घाट पर कर दिया गया।

घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। रविंद्र का एक छोटा भाई अंकित सिंह है, जो मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। घटना को लेकर गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। गांव के लोगों ने बताया कि रविंद्र सिंह बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी था। वह ऐसा कदम भी उठा सकता है, यह लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। परिवार भी संपन्न है और घर में किसी चीज की कोई कमी नहीं है। ऐसे में घटना को लेकर हर कोई आश्चर्यचकित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें