फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ट्रेन के आगे कूदकर नाबालिग प्रेमी युगल ने दी जान, साथ पकड़े जाने पर मिली थी फटकार

Sat, 24 Dec 2022 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना शाम चार बजे के करीब हुई। बसरिया गांव स्थित रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित खेतों में लोग काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक किशोर व किशोरी घूमते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे और बातें करने लगे। ट्रेन आने पर अचानक किशोरी ट्रैक पर कूद गई।
विज्ञापन
प्रेमी युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना क्षेत्र के बसरिया गांव में रहने वाले प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों नाबालिग थे और एक दिन पहले किशोरी के घरवालों ने दोनों को जमकर फटकार लगाई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन


घटना शाम चार बजे के करीब हुई। बसरिया गांव स्थित रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित खेतों में लोग काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक किशोर व किशोरी घूमते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे और बातें करने लगे। ट्रेन आने पर अचानक किशोरी ट्रैक पर कूद गई। अगले ही पल किशोर भी ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग पहुंचे और इसके बाद सूचना पर पुलिस व परिजन भी आ गए। 

किशोर की शिनाख्त रूपचंद्र पटेल (16) के रूप में हुई। किशोरी के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके तीन भाई हैं, जिनमें से एक बड़ा और दो उससे छोटे हैं। वह कक्षा सात की छात्रा थी, जबकि किशोर भट्ठे पर काम करता था। मौके पर पहुंचे लोगों में चर्चा रही कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। शनिवार को लड़की के घरवालों ने साथ देखने पर उन्हें जमकर फटकार लगाई थी। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद किशोर भट्ठे पर काम करने के बहाने और किशोरी स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकल गई। शाम चार बजे के करीब जब रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी की घटना हुई तो लोग स्तब्ध रह गए। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि घरवाले ज्यादा कुछ बता नहीं पाए हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें