फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दंपती को कार में खींचकर पीटा, तमंचा सटाकर 20 लाख रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
करेली में घर लौट रही महिला व उसके पति को सरेआम कार में घसीटकर पीटा गया। मुकदमे में पैरवी न करने के साथ ही 20 लाख की रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दी गई। किसी तरह कार से कूदकर महिला ने शोर मचाया तो उसकी व उसके पति की जान बची। शिकायत पर करेली पुलिस ने चार नामजद समेत पांच पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

श्वेता शर्मा पत्नी मोनिस परवेज अंसारी गंगागंज करेली में रहती हैं और प्राइवेट काम करती हैं। उनका आरोप है कि उनके पति का नूरूल्लाह रोड स्थित भवन रणविजय सिंह और मोहम्मद आसिफ आदि ने धोखाधड़ी कर एग्रीमेंट करा लिया। इस पर उन्होंने पिछले साल केस दर्ज कराया था। इस मुकदमे की पैरवी वह करती हैं। इस मामले को लेकर विपक्षी हमेशा धमकी देते रहते हैं। इस बाबत पहले भी कई जगह प्रार्थना पत्र दिए गए हैं।
15 मार्च को वह पति के साथ घर जा रही थीं। रात लगभग 11.20 बजे मनोहर दास की बगिया में रणविजय सिंह, मोहम्मद आसिफ, जमाल टोपी, वसीम रसूलपुर और एक अज्ञात स्विफ्ट डिजायर कार में जबरिया घसीटकर गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि मुकदमे की पैरवी बंद न करने पर पति समेत जान से मारने की धमकी दी। साथ ही तमंचा सटाकर 20 लाख रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि डर कर उसने हाथ-पैर जोड़े। साथ ही गाड़ी की डाउन पेमेंट के लिए रखे 18 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए और कहा कि वह मुकदमा वापस ले लेगी। इस पर भी आरोपी उसे छोड़ने को तैयार नहीं हुए तो वह गाड़ी से कूद गई। उसके चीखने चिल्लाने पर आरोपी उसके पति पर तमंचे की बट से हमलाकर भाग निकले। एसीपी करेली पुष्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें