बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकवाया ऑटो
देर-रात करीब 2:40 बजे कार सवार ओवरटेक कर ऑटो को रुकवा लिया और जबरन दोनों को अपनी कार में बिठा लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और पत्नी के साथ छेड़खानी की गई। कार में सवार तीन युवक सवार थे, ये लोग आपस में एक-दूसरे को सुनील, सूरज और आशीष नाम से पुकार रहे थे। साथ ही किसी अड्डे का नाम लेकर काम तमाम करने की भी बात कही।
दोनों के मोबाइल फोन भी लूटे
पीड़ित का आरोप है कि दोनों के आईफोन भी छीन लिए। शोर-शराबा करने पर किसी राहगीर ने डायल-112 नंबर सूचना दे दी। पुलिस ने कार का पीछा कर लिया। करीब 15 मिनट तक बदमाश उन्हें लेकर कार करीब साढ़े तीन किलोमीटर तक इधर-उधर दौड़ाते रहे। इसके बाद शाहगंज में पुलिस ने कार को रोककर बदमाशों को दबोच लिया।
आरोपी बोले-अकेला देखकर किया था पीछा
पुलिस को आरोपियों ने बताया कि सुनसान स्थानों पर अकेले या कम संख्या में जा रहे लोगों को निशाना बनाकर सामान लूट लेते थे। दंपती को अकेला देखकर उन्होंने पीछा किया और लूटपाट की नीयत से बीच रास्ते ऑटो रुकवाकर जबरन कार में बैठा लिया। डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं।