फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिलोखरा गांव में यीशु दरबार की आड़ में पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने और हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दंपती को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सिलोखरा निवासी करन भारतीय पुत्र कन्हैयालाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में कई महीने से यीशु दरबार लगाया जा रहा है। आरोप है कि इसमें भोले-भाले ग्रामीणों को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। प्रत्येक रविवार को चंगाई सभा का भी आयोजन किया जाता है। इसमें हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की जाती है।
वह धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को उकसाते हैं। इसके बदले मिशनरी की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। लोगों के विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस ने जांच के बाद मामले को सही पाया और सिलोखरा निवासी राम अवध उसकी पत्नी आरती, जगत बहादुर और उसकी पत्नी बिटोला और बृज बरन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं, राम अवध और उसकी पत्नी आरती को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष बहरिया ब्रजेश सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें