फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रक की टक्कर से कार सवार दंपती व बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौत के ऊपरदहां गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक बजे ट्रक की टक्कर से कार सवार दंपती और दो बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ऊपरदहां भेजा। जहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोड़री गांव निवासी प्रेम नारायण मिश्र कार से पत्नी सीता देवी व बच्चों को लेकर कहीं जा रहे थे। ऊपरदहां गांव के पास नेशनल हाईवे पर सामने से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार प्रेम नारायण मिश्र (70) उनकी सीता देवी (65) व कार में सवार परी मिश्रा (8) व अंजलि मिश्रा (7) गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, घटना के बाद से हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से रास्ते से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें