फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश, समाज का खजाना है वरिष्ठ नागरिक

Fri, 02 Oct 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। विश्व सीनियर सिटीजन डे पर बृहस्पतिवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के साथ ही सुरक्षात्मक माहौल उपलब्ध कराने पर चर्चाएं हुई। सीनियर सिटीजन कौंसिल की ओर से वेलवेडियर प्रेस कंपाउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक देश और समाज का खजाना हैं।
विज्ञापन


जिनकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में डॉ. एसके जैन, प्रो. कृष्णा मुखर्जी, डॉ. एके बंसल, फरहत अली, आरपी मिश्र को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. एके बंसल और टीम ने वरिष्ठ नागरिकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड आईएएस श्रीराम यादव और संचालन पं. राम नरेश तिवारी ने किया। केके श्रीवास्तव, श्याम सुंदर सिंह पटेल, राम मिश्रा, एसएन सिन्हा, एमपीवीएन सिंह, सुनील धवन, धाराराम यादव, जीके श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान की ओर से अल्लापुर पार्क में वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। युनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान डीके खरे को अध्यक्ष और उमाशंकर पांडेय को महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें