फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोऱ् बार चुनाव की उल्अी गिनती शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक आम चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वर्तमान कार्यकारिणी ने 23 जनवरी को वार्षिक आम सभा बुलाई है। महासचिव जेबी सिंह वार्षिक बजट और सचिव की रिपोर्ट पेश करेंगे। आम सभा में 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा। आम सभा में वर्ष 2020-2021 के चुनाव तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के बाईलाज के तहत अध्यक्ष महासचिव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्षों सहित कुल 28 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव एक वर्ष के लिए किया जाता है। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है। नियमानुसार कार्यकाल समाप्ति से एक माह पहले नई कार्यकारिणी का चुनाव हो जाना चाहिए। किसी कारण वश चुनाव नहीं हो पाता है तो अगले एक माह के भीतर चुनाव करा लिया जाए। इसके बाद यदि चुनाव नहीं हो पाता तो एल्डर कमेटी बार एसोसिएशन का चार्ज लेकर एक माह के भीतर चुनाव कराएगी। फिलहाल, वर्तमान कार्यकारिणी ने चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत के लिए 23 जनवरी को वार्षिक आम सभा बुलाई है । 19 फरवरी चुनाव में मतदान की तिथि की घोषणा किए जाने की संभावना है। आम सभा की तिथि आने के बाद परिसर में चुनावी हलचल बढ गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने महीना भर पहले से ही प्रचार शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया के प्रयोग के साथ ही पम्फलेट और जनसंपर्क के जरिए प्रचार शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें