फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रतीक्षा सूची के शिक्षकों के चयन के लिए आज से काउंसलिंग

Mon, 10 Jul 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक और प्रवक्ता पदों पर 2016 और 2021 की भर्ती में चयन के बाद भी शिक्षकों का कार्यभार ग्रहण न करने के कारण रिक्त रह गए दो हजार पदों पर प्रतीक्षा सूची से चयन के लिए काउंसलिंग सोमवार से शिक्षा निदेशालय में शुरू होगी। 10 से 26 जुलाई तक चलने वाली काउंसलिंग दिन के 11 से तीन बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

पहले दिन टीजीटी-2016 हिंदी और गृहविज्ञान विषय के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। हिंदी में अनारक्षित वर्ग में 38, ओबीसी 21, एससी 27 व एसटी का एक पद रिक्त है। वहीं, गृह विज्ञान में अनारक्षित वर्ग के दो और ओबीसी के चार पद खाली है। मंगलवार को सामाजिक विज्ञान विषय के लिए काउंसलिंग होगी। इसमें अनारक्षित वर्ग में 84, ओबीसी में 31, एससी में 28 व एसटी का एक पद रिक्त है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें