फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज से 15 और प्रतापगढ़ से चार खिलाड़ी बने आरक्षी

Mon, 10 Jul 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में 227 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इसमें प्रयागराज के 15 व प्रतापगढ़ के चार खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। इन सभी को खेल कोटे से पुलिस में आरक्षी पद पर तैनाती मिली है।
विज्ञापन

प्रयागराज से एथलेटिक्स के खिलाड़ी शिवम यादव, दीपक यादव, शिवांग मिश्रा, सुल्तान अहमद, राघव, अतुल यादव, अब्दुल बरी, रेशमा पटेल, रोजी पटेल, माही पटेल व रित्विका सिंह को वाराणसी में नियुक्ति दी गई है। बैडमिंटन खेल से रिचा यादव और बॉक्सिंग से सुदीप कुमार को भी वाराणसी में नियुक्ति मिली है। टेबल टेनिस से सृष्टि जायसवाल को लखनऊ और वेटलिफ्टिंग में राधा सोनी को वाराणसी में नियुक्ति मिली।
दूसरी तरफ, प्रतापगढ़ से एथलेटिक्स के खिलाड़ी मो. शाहरुख, करन कुमार सरोज और अफसर अहमद व क्रास कंट्री से रंजना देवी पटेल को लखनऊ में नियुक्ति दी गई है। यह सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में हिस्सा ले चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर विजेता भी बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें