फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कर्बला के शहीदों के गम में नहीं निकल सका ऐतिहासिक बुड्ढा ताजिया का मेहंदी जुलूस

Fri, 05 Aug 2022 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुड्ढा ताजिया की मेहंदी का जुलूस न निकलने से बृहस्पतिवार की रात सड़कों पर या अली या हुसैन की सदाएं भी नहीं गूंज सकीं। लगातार गमगीन हो रहे माहौल के बीच मेहंदी और अलम उठाने के लिए सैकड़ों युवा पहले से उत्साहित थे। लोगों को बुड्ढा ताजिया की मेहंदी उठने का बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्बला के 72 शहीदों की याद में निकाले जाने वाले ऐतिहासिक बुड्ढा ताजिया के मेहंदी जुलूस की रवायत बृहस्पतिवार को टूट गई। 375 साल पुराने मेहंदी जुलूस को नहीं निकाला जा सका। अलम भी नहीं निकला। अलबत्ता इमामबाड़े में ही ताजिये को सजा दिया गया, जहां देर रात तक गमजदा लोगों ने फूल चढ़ाकर रस्म अदायगी की।

विज्ञापन



बुड्ढा ताजिया की मेहंदी का जुलूस न निकलने से बृहस्पतिवार की रात सड़कों पर या अली या हुसैन की सदाएं भी नहीं गूंज सकीं। लगातार गमगीन हो रहे माहौल के बीच मेहंदी और अलम उठाने के लिए सैकड़ों युवा पहले से उत्साहित थे। लोगों को बुड्ढा ताजिया की मेहंदी उठने का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन जुलूस नहीं निकला। मुतलवल्ली शमीम अहमद इमामबाड़े से घर चले गए। रात को फोन करने पर पता चला कि उनकी तबीयत नासाज है।


बुड्ढा ताजिया की मेहंदी का जुलूस न निकाले जाने की वजह बताने के लिए भी वह फोन पर नहीं आए। हालांकि देर रात तक इमामबाड़े में रखी गई बुड्ढा ताजिया की मेहंदी पर फूल चढ़ाने के लिए हुसैन के सेनानियों का सैलाब उमड़ता रहा। मेहंदी का यह जुलूस अपने परंपरागत रास्तों मरकरी चौराहा, पुरानी गुड़िया तालाब, मोती मस्जिद से वापस नुरुल्ला रोड होते हुए इमाम बाड़ा बुड्ढा ताजिया तक पहुंचता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें