कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्था में शासन स्तर से बदलाव किया गया है। प्रथम चरण के टीकाकरण के पहले दिन शनिवार को 20 नहीं सिर्फ छह केंद्रों पर 600 हेल्थ वर्करों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। जिनको टीका लगाया जाएगा, उन्हें एसएमएस या सीएमओ कार्यालय से सूच
ना दी जाएगी।
कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम चरण 16 जनवरी से है। इसमें करीब 26000 हेल्थ वर्करों का कोविड पोर्टल पर विवरण अपलोड हो चुका है। टीकाकरण के लिए बुधवार रात कोविड वैक्सीन की पहली खेप में 32000 डोज यहां पहुंच चुकी हैं। अभी तक वैक्सीनेशन का काम 20 केंद्रों पर होना था, जिसमें अब शंसोधन किया गया है।
सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक 16 जनवरी को शहर के चार और ग्रामीण इलाकों के दो समेत छह केंद्रों पर कोविड वैक्सीनेशन का काम किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कोरोना टीकाकरण के नोडल प्रभारी डॉ राहुल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोल्डचेन के तहत कोविड वैक्सीन की डोज चिह्नित केंद्रों तक पहुंचाई जाएंगी। एक केंद्र पर 100 हेल्थ वर्करों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए केंदों के नोडल और टीम सदस्यों को ड्यूटी के बारे में सूचित कर दिया गया है।