फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी क्राइम सहित पुलिस के कई जवान, स्वास्थ्य, बैंक, इफको कर्मचारियों को कोरोना 

Thu, 30 Jul 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
LAB TEST
विज्ञापन
पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज के बाद एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा पुलिस के कई जवान, बैंक, इफको और एसआरएन स्वास्थ्य कर्मी में भी इसके संक्रमण पाए गए हैं। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसपी क्राइम को होम आइसोलेशन में रखा गया है। फिलहाल उनमें सामान्य लक्षण हैं। जरूरत पर उन्हें हॉस्पिटल शिफ्ट कराया जाएगा। 
विज्ञापन


डॉ. ऋषि ने बताया कि बुधवार को पॉजिटिव आए 149 लोगों में 90 लोगों में एंटीजन जांच से कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 18 लोगों की पुष्टि निजी लैब से हुई है। पॉजिटिव आने वालों में 41 महिलाएं हैं। इसके अलावा एक साल से लेकर 79 वर्ष तके बुजुर्ग पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए न्यूरो सर्जन डॉ0 कार्तिकेय शर्मा की माता और भाई भी पॉजिटिव हैं।

दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। एसपी क्राइम के अलावा चार पुलिस कर्मी जो कि पुलिस लाइन में रहते हैं, पॉजिटिव हुए हैं। इफको के चार कर्मचारी, एनटीपीसी बारा का एक, शंकरगढ़ के दो कर्मचारी, एसबीआई और यूनियन बैंक के कर्मचारी, कीडगंज के किदवई नगर से अलग-अलग परिवारों से आधा दर्जन, पुराना बैरहना, सिरसा इलाके से कई लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें