फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानेमाने कार्डियोलॉजिस्टि, बैंक कर्मचारी, पुलिस कर्मियों सहित 29 महिलाओं को कोरोना 

Wed, 29 Jul 2020 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
corona in india - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रयागराज। शहर के जानेमान कार्डियोलॉजिस्ट डॉ0 राजीव अग्रवाल, न्यू बैरहना के डॉ0 आरबी मिश्रा सहित कई रेलवे कर्मचारी, पुलिस के जवान, बैंक कर्मचारियों में कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया मंगलवार को पॉजिटिव आए लोगों में 85 में एंटीजन टेस्ट से पुष्टि हुई है जबकि बाकी लोगों में आरटीपीसीआर से हुई है। इसके अलावा डेढ़ दर्जन लोगों में कोरोना की पुष्टि निजी लैब से हुई है। पॉजिटिव आने वालों में 29 महिलाएं हैं। 

विज्ञापन



डॉ0 राजीव अग्रवाल की जांच रिपोर्ट सोमवार को ही आ गई थी। हालांकि उनका विवरण पोर्टल पर अपलोड न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि नहीं की। मंगलवार को शहर के कई और डॉक्टरों को कोरोना से संक्रमित होने की सूचना वायरल होती रहीं। इसमें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ0 अरविंद गुप्ता, डॉ0 सिकरवार आदि का नाम शामिल है।



हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की। उधर, चौक स्थित आंध्रा बैंक का पूरा स्टाफ, सिविल लाइंस स्थित कार शोरूम के ब्रांच मैनेजर, सूबेदारगंज कॉलोनी के पति-पत्नी आदि पॉजिटिव पाए गए हैं। देर रात शहर के नामचीन डॉक्टर की मौत की सूचनाएं भी वायरल हुईं लेकिन कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 ऋषि सहाय ने इसे अफवाह बताया। कहा कि उनकी तबीयत ठीक और उनमें सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें