फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खतरा बरकरार, 16 दिन बाद फिर से 11 संक्रमित 

Wed, 13 Jul 2022 01:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, उसके बाद भी कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन की लगातार अनदेखी हो रही है। जिससे लोगों पर कोरोना का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को जांच के दौरान16 दिन बाद एक बार फिर एक दिन में 11 नए संक्रमित मिले। इसके बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 43 पहुंच गई। 
विज्ञापन



कोरोना से बचाव के लिए लागातार जागरूकता फैलाई जा रही है। उसके बाद भी लोगों में कोविड प्रोटोकाल को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। यहीं कारण है कि कोरोना के नए मामलों की संख्या में अचानक से उछाल आ जा रहा है। जबकि पहले के मुकाबले कोरोना की जांच का आंकड़ा बेहद कम है। मंगलवार को कोरोना की जांच में लगी टीमों ने 2865 लोगों को सैंपल एकत्र किया। इसमें कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले।


इसके बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 43 पहुंच गई। हालांकि इस दौरान पांच मरीजों ने कोरोना को मात देते हुए अपना होम आइसोलेशन पूरा किया।


उधर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि समय पर टीकाकरण कराए और कोरोना से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करें। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय मास्क का जरूर प्रयोग करें। इससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें