फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: स्वरूप रानी अस्पताल के कर्मचारी मांग रहे मास्क, सेनेटाइजर

Wed, 18 Mar 2020 01:27 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड ब्वॉय, नर्स अस्पताल प्रशासन से मास्क और सेनेटाइजर मांग रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोगों का आना जाना है और वे इन लोगों के संपर्क में हैं। लिहाजा, उन्हें मास्क और सेनेटाइजर दिया जाए।
विज्ञापन

2 of 3
कोरोना मास्क - फोटो : अमर उजाला
एसआरएन में प्रयागराज के साथ भदोही, कौशांबी, जौनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़ आदि आसपास के जिलों से प्रतिदिन ढाई से तीन हजार मरीज पहुंचते हैं। पांच से छह सौ मरीज भर्ती रहते हैं। ऐसे में बाहरी लोगों का आना-जाना बना रहता है।

ओपीडी में भी भीड़ बनी रहती है। एक-एक मरीज के साथ दो-दो, तीन-तीन तीमारदार साथ में मौजूद रहते हैं। ऐसे में उनमें संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने की संभावना बनी रहती है। कई कर्मचारियों ने चिकित्सालय प्रशासन से शिकायत कर मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
नई दिल्ली में बजट सत्र के दौरान निर्दलीय सांसद नवनीत रवि रानारी मास्क पहनकर संसद भवन पहुंची थीं। - फोटो : PTI
हालांकि, चिकित्सालय प्रशासन ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को मास्क मुहैया कराया है लेकिन चिकित्सालय के सभी कर्मचारी मास्क और सिनेटाइजर की मांग कर रहे हैं।

कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क नहीं है। वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उधर, चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा जरूरत के आधार पर मास्क मुहैया कराए गए हैं। जहां भी जरूरत होगी वहां भी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें