फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल से मारपीट, केस

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल काजल से मारपीट की गई। यही नहीं आरोपी देा महिलाओं ने गालीगलौज भी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दारागंज पुलिस की एक टीम शाम 5.30 बजे के करीब शास्त्री ब्रिज के पास ड्यूटी पर थी। जिसमें रिजर्व कांस्टेबल काजल भी शामिल थी। तभी स्कूटी पर सवार होकर दो महिलाएं झूंसी की ओर से आईं।
आरोप है कि कांस्टेबल ने उन्हें रोका तो वह उससे उलझ पड़ीं और अपशब्द कहने लगीं। विरोध पर गालीगलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट भी करने लगीं। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया और इसी दौरान मौका पाकर महिलाएं चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी महिलाएं मीरापुर निवासी पिंकी कनौजिया व सुषमा सोडिया थीं। इंस्पेक्टर धाकेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, धमकी व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें