फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय नगर में घूम रहा कोरोना संदिग्ध, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से आया एक युवक अल्लापुर के संजय नगर मलिन बस्ती में परेशानी का कारण बना है। खांसी के साथ अन्य लक्षणों के आधार पर लोगों ने उसे कोरोना संदिग्ध बताया है। लोग कोरोना फैलने की दहशत से परेशान हैं। इसकी शिकायत जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम और सीएमओ से की गई है, लेकिन मौके पर आरआरटी टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन

संजय नगर मलिन बस्ती में पांच दिन पहले मुंबई से आए युवक में कोरोना के लक्षण हैं। वह खुलेआम बस्ती में घूम रहा है। लोग उसे देखकर दूर भाग रहे हैं, लेकिन वह लोगों के पास जाकर शेखी बघार रहा है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक बस्ती में मुंबई से आए अन्य लोग तो घरों में है पर इकलौता युवक बीमारी बांटने पर उतारू है। इसकी शिकायत की गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ही नहीं पुलिस ने भी कुछ नहीं किया। लॉक डाउन के बावजूद वह बेखौफ होकर संक्रमण फैला रहा है। लोग कोरोना संक्रमित होने की आशंका से दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें