फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल्विन के डॉक्टर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, हाईकोर्ट के अधिवक्ता व स्वास्थ्य कर्मी मिले संक्रमित

विज्ञापन
corona positive cases in prayagraj
विज्ञापन
प्रयागराज। बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आने वालों में कॉल्विन अस्पताल के डॉक्टर, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर, मल्टी नेशनल कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर व हाईकोर्ट के अधिवक्ता आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को पॉजिटिव आने वाले 198 लोगों में 94 की एंटीजन टेस्ट से पुष्टि हुई है। जबकि, 84 में आरटीपीसीआर और 15 ट्रू नॉट की जांच में संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि बुधवार को मल्टीनेशनल कंपनी जीएमआर के एक प्रोजेक्ट मैनेजर, कॉल्विन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संकल्प, एसआरएन की दो स्टाफ नर्स, जसरा सीएचसी की एएनएम, पीएसी का एक जवान, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता, बारा की लेखपाल, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. संतोष त्रिपाठी, पुलिस विभाग के हेड ऑपरेटर, एडीसी के एसोसिएट प्रोफेसर, आबकारी विभाग के अधिकारी, एजी ऑफिस के कर्मचारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं।
एसआरएन में नहीं किया भर्ती, डफरिन में टहलतीं मिलीं कोरोना पाजिटिव महिलाएं
प्रयागराज। डफरिन अस्पताल में प्रसव कराने वाली दो कोरोना पाजिटिव महिलाओं को एसआरएन में भर्ती नहीं किया गया। वह वहां से चली गईं और बुधवार को डफरिन अस्पताल में टहलती हुई नजर्र आइं। इससे चिकित्सालय कर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में इसकी सूचना कोरोना के नोडल इंचार्ज को दी गई। मामले में एसआरएन चिकित्सालय प्रशासन से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

डफरिन अस्पताल में करेली की भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं का प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद दोनों महिलाओं को शिशु के साथ एसआरएन भेज दिया गया। 108 नंबर की एंबुलेंस उन्हें एसआरएन चिकित्सालय पहुंचाया। एंबुलेंस कर्मियों ने उन्हें कोविड वार्ड के गलियारे के पास छोड़ दिया। काफी देर तक जब किसी डॉक्टर ने दोनों महिलाओं को अटेंड नहीं किया तो वे वापस लौट गईं। बुधवार को दोनों महिलाएं डफरिन गईं तो वहां चिकित्साधिकारी देखकर दंग रह गए। उन्होंने पूछताछ की तो महिलाओं ने बताया कि वे दोनों चिकित्सालय में भर्ती होने के लिए भटक रहीं थी, लेकिन किसी ने भर्ती नहीं किया। काफी देर बाद जब एक डॉक्टर आया भी तो उनकी तरफ से यह कहा गया कि शिशु को कहां रखा जाएगा।
इस पर दोनों महिलाएं डफरिन अस्पताल चली गईं। डफरिन की डिप्टी एसआईसी डॉ. वंदना ने इसकी सूचना कोरोना के नोडल ऑफिसर को दी है। महिलाएं फिलहाल डफरिन में ही भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि डीएम की ओर से इस संबंध में एसआरएन चिकित्सालय प्रशासन से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें