फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डॉक्टर, सिविल इंजीनियर, बैंककर्मियों, सेना व पुलिस के जवानों को कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ी संख्या में व्यवसायियों में मिला संक्रमण, 104 की एंटीजन टेस्ट से हुई पुष्टि
विज्ञापन

-मुट्ठीगंज, कीडगंज, मालवीयनगर, हंडिया, अल्लापुर, दारागंज, करेली में ज्यादातर मामले
प्रयागराज। कोरोना ने शनिवार को दो डॉक्टरों, सिविल इंजीनियर, बैंक कर्मचारियों, एयर फोर्स के जवान, बिजली कर्मचारियों, पुलिस के जवानों के साथ कुल 141 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा नाई और शहर और ग्रामीण क्षेत्र के व्यवसायियों में भी इसका संक्रमण मिला।
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शनिवार को पॉजिटिव आने वाले ज्यादातर लोग कारोबारी वर्ग से जुड़े हैं। इससे कंटेनमेंट और क्लस्टर जोन की संख्या भी 50 के आसपास बढ़ी है। 60 फीसदी मामले संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं, जबकि बाकी नए लोग संक्रमित हुए हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है। सभी की कोविड जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को सर्वाधिक संक्रमण की पुष्टि एंटीजन टेस्ट से हुई है। 15 सौ से अधिक हुई जांचों में 104 की पुष्टि एंटीजन परीक्षण से हुई है। 15 की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है। पांच मामलों की पुष्टि ट्रूनॉट से हुई है। संक्रमितों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की 63 रही। इनकी उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच की है। जबकि 42 अधेड़, 11 बुजुर्ग, 13 किशोर और 10 बच्चे शामिल हैं। इनमें 45 महिलाएं संक्रमित हुई हैं। संक्रमण के ज्यादातर मामले शहरी इलाके के हैं।
विज्ञापन

इसमें सिविल लाइंस, लीडर रोड, अशोकनगर, मुट्ठीगंज, कीडगंज, फाफामऊ, मालवीयनगर, हंडिया, मऊआइमा, छोटा बघाड़ा, अल्लापुर, करेली, राजरूपपुर, करेलाबाग, चकिया, सड़वा विद्युत सबस्टेशन, धूमनगंज, एयरफोर्स मनौरी, धूमनगंज थाना, अल्लापुर, उंचवागढ़ी, मेजा, कालिंदीपुरम, ओल्ड कटरा में एक ही परिवार के छह सदस्यों को, साउथ मलाका, करेलाबाग, झूंसी आदि इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें