फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

193 नए कोरोना संक्रमित, 141 हुए ठीक

विज्ञापन
Corona not in control, 193 more infected, 141 cured
विज्ञापन
काबू में नहीं कोरोना, 193 और संक्रमित, 141 हुए ठीक
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी स्वास्थ्य विभाग जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार पर रोक नहीं लगा पा रहा है। अक्तूबर में चार दिन छोड़कर संक्रमितों का आंकड़ा औसतन डेढ़ सौ के आसपास रहा। सोमवार को 24 घंटे में 193 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। वहीं प्रदेश के कानपुर और आगरा जैसे शहरों में मरीजों की संख्या 100 के भीतर सिमट गई है, जबकि जांच का दायरा प्रदेश के बड़े जिलों में लगभग एक समान है। सोमवार को मौत का आंकड़ा शू्न्य रहा, हालांकि अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 312 लोगों की जान भी जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अफसर औसतन पांच हजार कोविड जांच प्रतिदिन कराने का दावा कर रहे हैं। अफसरों के मुताबिक जांच के विपरीत संक्रमितों की संख्या में कमी आई है, लेकिन सच्चाई यह है कि संक्रमण का आंकड़ा डेढ़ सौ के आसपास ही ठहरा हुआ है। विगत 24 अक्तूबर में कानपुर में कोरोना संक्रमितों के सिर्फ 24 मामले सामने आए। आगरा में भी यह संख्या 50 के पास रही, लेकिन प्रयागराज में दशहरे के दिन यानी रविवार को 88 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग का दावा था कि संक्रमितों से ज्यादा लोग स्वस्थ हो रहे हैं। सोमवार को यह दावा भी फुस हो गया। 24 घंटे में 193 संक्रमितों के सापेक्ष सिर्फ 141 मरीज ही ठीक हुए, जिनमें 111 लोग होम आइसोलेशन पूरा करने वाले रहे। यानी जिन 141 लोगों ने कोरोना को मात दी, उनमें सिर्फ 30 विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल आने में कतरा रहे मरीज
तमाम दावों के बावजूद मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने से कतरा रहे हैं। एल थ्री लेवल के एसआरएन अस्पताल में लगभग 80 मरीजों का प्रतिदिन इलाज किया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर संक्रमित बेली पहुंच रहे हैं, लेकिन कोविड केयर सेंटरों में संक्रमितों की संख्या न के बराबर है। साफ है कि लोग सरकारी के साथ निजी चिकित्सकों के परामर्श पर होम आइसोलेशन में रहकर कोविड का इलाज कराना बेहतर समझ रहे हैं। सोमवार को 1403 एक्टिव मरीजों में सिर्फ 179 संक्रमित कोविड अस्पतालों में भर्ती थे, जिनमें 24 कोविड इलाज के लिए अधिकृत निजी अस्पतालों में भर्ती थे। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जांच का दायरा बढ़ने के बाद से संक्रमण का प्रसार थमा है। पहले की अपेक्षा ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

ईसीसी के प्रवक्ता, सिंचाई विभाग के जेई भी संक्रमित
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक सोमवार को जिले में ईसीसी के एक प्रवक्ता, सिंचाई विभाग के एक जेई समेत कुल 193 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अन्य संक्रमितों में स्वच्छ गंगा अभियान के फील्ड अफसर, प्राइमरी स्कूल के शिक्षक, कौंधियारा सीएचसी के लैब असिस्टेंट, एक पुस्तकालय अध्यक्ष, पंत संस्थान के शोध अधिकारी, एलएंडटी के मैनेजर, जीएसटी कार्यालय में एक अफसर के स्टेनो भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें