सेंट्रल रेलवे हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉ. विनीत अग्रवाल ने बताया कि आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए हाईड्राक्सीक्लोक्वीन का सेवन किया जा सकता है। खासकर स्वास्थ्य कर्मियों के यह जरूरी है।
हां, अगर किसी को आंख के पर्दे की बीमारी है, गर्भवती महिलाएं, हार्ट और किडनी की बीमारी या फिर एलर्जी होने पर इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी बीमारियों के होने पर हाईड्राक्सीक्लोक्वीन का साइडइफेक्ट हो सकता है। बताया, दवाओं का सेवन सात हफ्ते तक करना है। पहले दिन दो गोली 400 एमजी की खाना खाने के बाद लेनी चाहिए।
इसके बाद दूसरे हफ्ते 400 एमजी, फिर यही क्रम अगले पांच हफ्ते लगातार करते रहना चाहिए। दवाओं के सेवन से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह भी लेना जरूरी है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय भी करने चाहिए। जैसे कि गरम पानी पीना चाहिए और काढ़ा का सेवन भी बहुत ही लाभकारी है।