फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में पांव पसार रहा कोरोना, ग्रामीण इलाकों में मिले 18,822 कोरोना संदिग्ध

Mon, 17 May 2021 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • स्वास्थ्य विभाग ने दस दिनों तक कराया सर्वे, 14 हजार ग्रामीणों की कराई गई कोरोना जांच
विज्ञापन
prayagraj news : Covid test - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच मई से ग्रामीण इलाकों का सर्वे कराया गया था। 10 दिनों तक चले सर्वे में कुल 18, 822 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में संदिग्ध मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के होश उड़े हैं। विभाग मंगलवार से फिर से सर्वे का काम शुरू कराएगा, जिससे संदिग्ध मरीजों की पहचान हो सके। 
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में कोरोना का प्रकोप बढ़ने की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने जिले की 4,262 अशाओं की टीम लगाकर  एक लाख 40 हजार से अधिक घरों का सर्वे कराया। सर्वे पांच मई से शुरू होकर 15 मई तक चला। दस दिनों तक चले सर्वे में आशाओं ने 18 हजार, 822 कोरोना संदिग्ध मिले। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक कुल संदिग्धों के मुकाबले तकरीबन 14 हजार लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है।

इसमें से कितने लोग संक्रमित मिले। इसका अलग से ब्योरा नहीं दिया गया है। विभाग ने 18 हजार संदिग्धों में16 हजार लोगों को कोरोना की दवाएं मुहैया कराईं। विभाग के मुताबिक संदिग्ध मरीजों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सर्वे की मॉनीटरिंग कर रहे एसीएमओ डॉ. बीएन सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में संदिग्ध मरीज पाए जाने की वजह से सर्वे का काम मंगलवार से दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें