फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित 24 घंटे में 97 पॉजिटिव, एक की मौत

Thu, 12 Nov 2020 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना का कहर फिर तेज होता दिख रहा है। आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ी। 24 घंटे में 72 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 72 लोगों ने कोरोना को मात दी। उपचार के दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। 

विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक 97 नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24889 हो गई है। वहीं 23724 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। इनमें 17757 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।

Trending Videos

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
5947 लोगों को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। बृहस्पतिवार को संक्रमण मुक्त हुए 72 लोगों में 28 अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 44 लोगों को होम आइसोलेशन पूरा किया। सीएमओ के मुताबिक कुल 5883 लोगों की कोविड जांच को सैंपल लिए गए। टारगेट ग्रुप की जांच इलेक्ट्रानिक्स शोरूम, दुकानों तथा वाहनों के शो रूम में की गई। एक संक्रमित की मौत के साथ कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 325 हो गया है। 
विज्ञापन

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

दीपावली, परीवा के दिन भी होगी कोविड जांच

कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के उद्देश्य से शनिवार और रविवार यानी दीपावली और उसके दूसरे दिन भी कोविड जांच केंद्र खुले रहेंगे। सीएमओ ने बताया कि 14 और 15 नवंबर को सभी चिकित्सालयों और सभी सैंपलिंग सेंटर खुले रहेंगे। निजी चिकित्सालयों और नर्सिंग होमों में भी कोविड जांच की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। 16 नवंबर से सभी टीमें और मोबाइल वैन पूर्व की भांति सैंपलिंग का काम करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें