फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

allahabad university admission 2020 : इलाहाबाद विवि ने जारी किया कटऑफ, बीकॉम-बीएससी में 77 दाखिले

Thu, 12 Nov 2020 11:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू होगी। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने बीए में दाखिले के लिए कटऑफ जारी कर दिया है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को बीएससी गणित प्रथम वर्ष और बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल 77 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करते हुए दाखिले की प्रक्रिया पूरी की।  बीकॉम में प्रवेश के लिए 39 और बीएससी गणित में प्रवेश के लिए 38 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा किया। बीए में प्रवेश के लिए दो चरणों में ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया गया है, जो इस प्रकार है--

विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला

बीए प्रवेश प्रथम चरण

सभी श्रेणी में 186 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी 17 नवंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन विषय चयन और शैक्षिक अभिलेखों को अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 18 नवंबर को शाम पांच बजे तक सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन जारी होगा और इसके बाद 19 नवंबर को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा होगा।

बीए प्रवेश द्वितीय चरण
- सभी श्रेणी में 174 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी 18 नवंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन विषय चयन और शैक्षिक अभिलेखों को अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 19 नवंबर को शाम पांच बजे तक सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन जारी होगा और इसके बाद 20 नवंबर को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा होगा।
विज्ञापन

इविवि - फोटो : Prayagraj

आईपीएस के पाठ्यक्रमों में प्रवेश का कार्यक्रम जारी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रवेश ऑफलाइन मोड में होगा। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि पर इंस्टीट्यूट में पहुंचना है। एमएससी फूड टेक्नोलॉजी में 18 नवंबर, एमएससी न्यूट्रिशनल साइंस में 18 नवंबर, मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में 19 नवंबर, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में 20 नवंबर, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में 21 नवंबर, बीवोक इन फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी में 23 नवंबर, बीवोक इन मीडिया स्टडीज में 23 नवंबर, बीए इन मीडिया स्टडीज में 24 नवंबर, बीवोक इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 25 नवंबर, बीवोक इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 25 नवंबर, दो वर्षीय एडवांस डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन एंडछ टेक्नोलॉजी में 25 नवंबर को प्रवेश लिए जाएंगे। 

सीएमपी में 17 को प्रवेश

सीएमपी डिग्री कॉलेज में 17 नवंबर को बीकॉम प्रथम वर्ष में अनारिक्षत वर्ग में 156 या अधिक अंक पाने वाले एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी, बीएससी गणित में अनारक्षित श्रेणी में 166 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी, बीएससी जीव विज्ञान में अनारक्षित श्रेणी में 140 या अधिक  अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी और बीए में अनारक्षित श्रेणी में 190 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी इविवि एवं आईपीएस की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

एडीसी में द्वितीय, तृतीय वर्ष में प्रवेश पिछड़ा

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की प्रक्रिया देरी से शुरू हुई, जबकि इविवि प्रशासन ने सितंबर में ही छात्रों को प्रमोट कर अगली कक्षा में प्रवेश का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। सीएमपी डिग्री कॉलेज में एक अक्तूबर से ही प्रवेश से द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों से ऑनलाइन शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस बारे में एडीसी के प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि इविवि के परीक्षा नियंत्रक ने 28 अक्तूबर को छात्रों के प्रमोशन से संबंधित आधिकारिक रूप से निर्देश जारी किए, जिसके बाद कॉलेज में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों से शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें