prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन।
- फोटो : prayagraj
संगमनगरी में रहने वालों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना की चेन टूटती दिख रही है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार कम हो रहा है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या हजारों में सौ से कुछ ज्यादा है। रविवार को 24 घंटे में जिले में कोरोना के 30 नए पॉजिटिव मरीज मिले। सिर्फ एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई। 144 लोगों ने कोरोना को मात दी। एक्टिव मरीजों की संख्या 640 पर आ गई है, इस कारण जिला करोना कर्फ्यू से मुक्त होने से रह गया।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जिले में रविवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 640 दर्ज की गई है। कुल 30 संक्रमित चिह्नित किए गए। एक निजी कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान एक 73 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। जिले में कुल 144 लोग स्वस्थ हुए।
आज 97 केंद्रों, 12 बाजारों में कोरोना टीकाकरण
जिले में सोमवार को 97 केंद्रों पर कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा। 18 से 44 और 45 से अधिक आयु वर्ग वालों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। वहीं दो मई को कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों को दूसरी डोज भी लगाई जाएगी।