फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ, दो डॉक्टर, हाईकोर्ट कर्मचारी, आठ पुलिस कर्मियों समेत 65 महिलाओं को भी कोरोना

Mon, 10 Aug 2020 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कोरोना ने रविवार को फतेहपुर के डिप्टी सीएमओ डॉ. आशुतोष पांडेय, दो डॉक्टर, हाईकोर्ट का एक कर्मचारी, आठ पुलिस कर्मियों सहित कुल 233 लोगों को अपनी चपेट में लिया। इसमें 65 महिलाएं भी शामिल हैं। 143 में एंटीजन टेस्ट से संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 14 ट्रूनॉट और 74 लोग आरटीपीसीआर की जांच में संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि रविवार को पॉजिटिव आने वाले लोगों में कौड़िहार सीएचसी के डॉक्टर, चौफटका की एक निजी प्रैक्टिशनर, मेजा के ग्राम विकास अधिकारी, दारागंज थाने के छह और सिविल लाइंस के दो पुलिस कर्मी, जेपी सीमेंट के 10 कर्मचारी, कोरांव ब्लॉक का एक कर्मचारी, एक फिजियोथिरेपिस्ट शामिल हैं। पॉजिटिव मिले डिप्टी सीएमओ फतेहपुर में तैनात हैं, लेकिन वे यहां अपने आवास से आते-जाते हैं।

इसके अलावा कई शिक्षक, व्यापारी और विभिन्न कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव आने वाले ज्यादातर मामले शहर के हैं। इन इलाकों में चौक, चौफटका, करेली, फूलपुर, साउथ मलाका, लूकरगंज, रामबाग, कचहरी रोड, कर्नलगंज, हंडिया, खुल्दाबाद, नैनी, झूंसी, दारागंज, कीडगंज, राजरूपपुर, पुलिस लाइन, करेलाबाग, सिविल लाइंस, मुट्टीगंज, तेलियरगंज, म्योराबाद, कटरा, कैंट थाना, न्यू जज कॉलोनी, सोहबतियाबाग, चर्चलेन आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें